नवंबर में WPI@(-1.99%), प्याज, दाल, सब्जियों की महंगाई जारी

नवंबर में लगातार 13 वें महीने थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित महंगाई दर गिरकर (-)1.99% रही, जबकि अक्टूबर में (-)3.81 % थी। पिछले साल नवंबर में थोक महंगाई दर (-)0.17% थी।

आलू,चीनी और ईंधन-पावर की कीमतों में आई कमी इसकी मुख्य वजह रही, लेकिन दाल, प्याज और सब्जियों की बढ़ती कीमत चिंता बनी हुई है। सालाना आधार पर नवंबर में आलू की थोक महंगाई दर 53.72% घटी है,जबकि ईंधन-पावर (एलपीजी, पेट्रोल, हाई स्पीड डीजल) की थोक महंगाई 11.9 % घटी है।  चीन की थोक महंगाई दर में इस दौरान 11.16% की कमी आई है।

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में प्याज की थोक महंगाई दर 52.69% बढ़ी, जबकि पिछले साल इसी महीने इसमें 55.29% की कमी आई थी। वहीं दाल इस दौरान 4.43% के मुकाबले 58.17% महंगी हुई।  अगर सब्जी की महंगाई दर की बात करें तो पिछले साल नवंबर में इसमें 28.38% की कमी आई थी, लेकिन इस साल नवंबर में 14.08% बढ़ी है।

बता दें कि थोक महंगाई दर में सबसे अधिक वेटेज 64.97% मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट का है, प्राइमरी आर्टिकल (फूड और नॉन फूड आर्टिकल) का वेटेज 20.12%, जबकि फ्यूल और पावर का वेटेज 14.91% है।

((अक्टूबर में WPI महंगाई लगातार 12 वें महीने घटी  
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/wpi-12.html

((CPI से कैसे अलग है WPI महंगाई दर 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/cpi-wpi.html

कोई टिप्पणी नहीं