नवंबर में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय में कमी

नवंबर, 2015 में 2014 की समान अवधि की तुलना मे विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में 6.5 प्रतिशत का इजाफा 
नवंबर, 2015 में सबसे ज्‍यादा पर्यटक अमेरिका से आये 
नवंबर 2015 में पर्यटन से 11,610 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा आय 

पर्यटन मंत्रालय आप्रवासन ब्यूरो (बीओआई) से प्राप्त राष्ट्रीयता-वार एवं बंदरगाह-वार आंकड़ों के आधार पर विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) के मासिक अनुमानों का संकलन करता है। इसी तरह पर्यटन मंत्रालय भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पर्यटन से प्राप्त विदेशी मुद्रा आमदनी (एफईई) का संकलन करता है। नवंबर, 2015 के दौरान एफटीए और एफईई से जुड़ी खास बातें निम्नलिखित रहीं :
विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए) :
 नवंबर, 2015 के दौरान एफटीए का आंकड़ा 8.15 लाख का रहाजबकि नवंबर 2014 में यह 7.65 लाख और नवंबर 2013 में 7.34 लाख था। नवंबर, 2014 की तुलना में नवंबर 2015 के दौरान इसमें 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
• 
जनवरी-नवंबर, 2015 के दौरान एफटीए का आंकड़ा 71.03 लाख का रहाजो 4.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। इस तरह जनवरी-नवंबर 2013 के संदर्भ में जनवरी-नवंबर 2014 में 67.94 लाख के आंकड़े के साथ 10.5 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।
• 
शीर्ष 15 स्रोत देशों में अक्‍टूबर, 2015 के दौरान भारत में एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा अमेरिका (15.76 प्रतिशत)  बांग्लादेश (12.27 प्रतिशत) का रहा। इसके बाद हिस्सा क्रमशः ब्रिटेन(11%), कनाडा (4.52%), ऑस्ट्रेलिया (4.22%), , मलेशिया (3.43%), रूस गणराज्य (3.42%), जर्मनी(3.34 प्रतिशत), फ्रांस (2.93 प्रतिशत) श्रीलंका (2.89%), चीन (2.83%), जापान (2.51 %), सिंगापुर (2.19%), नेपाल (1.77%), थाईलैंड (1.58%), का रहा। नवंबर, 2015 के दौरान कुल एफटीए में इन शीर्ष 15 देशों का हिस्सा 74.66 प्रतिशत रहा।
• 
शीर्ष 15 पोर्टों में नवंबर, 2015 के दौरान एफटीए में सर्वाधिक हिस्सा दिल्ली एयरपोर्ट (31.55 प्रतिशत) का रहा। इसके बाद हिस्सा क्रमशः मुंबई एयरपोर्ट (17.71%), चेन्नई एयरपोर्ट (7.39%), हरिदासपुर लैंड चेक पोस्ट ( 7.09 प्रतिशत) बेंगलुरू एयरपोर्ट (6.26%), गोवा एयरपोर्ट (4.61 प्रतिशत) कोलकाता एयरपोर्ट (3.91%), हैदराबाद एयरपोर्ट (3.25 प्रतिशत) कोच्चि एयरपोर्ट (3.10 प्रतिशत), अहमदाबाद एयरपोर्ट (2.63 प्रतिशत) तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट (1.64 प्रतिशत), त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट (1.62 प्रतिशत),गेडे रेल (1.44%), गया एयरपोर्ट(1.10%), अमृतसर एयरपोर्ट (0.95%)। नवंबर, 2015 के दौरान कुल एफटीए में इन 15 पोर्टों का हिस्सा 94.25 प्रतिशत का रहा।
रुपए व डॉलर के लिहाज से भारत में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आमदनी (एफईई)

• 
नवंबर, 2015 के दौरान एफईई 11,610 करोड़ रुपये की रहीजबकि यह नवंबर 2014 में 12,988 करोड़ रुपये और नवंबर 2013 में 11,994 करोड़ रुपये थी।

• 
नवंबर, 2015 के दौरान रुपये के लिहाज से एफईई में कमी  नवंबर 2014 की तुलना में 10.6 प्रतिशत रही। नवंबर 2013 की तुलना में नवंबर 2014 में धनात्‍मक वृद्धि 8.3 प्रतिशत दर्ज की गई।
• जनवरी- नवंबर, 2015 के दौरान रुपये के लिहाज से पर्यटन से प्राप्त एफईई 1,12,958 करोड़ रुपये की रहीजो जनवरी- नवंबर 2014 के 1,11,889 करोड़ रुपये की तुलना में 1 प्रतिशत ज्यादा है। जनवरी-नवंबर 2013 के मुकाबले जनवरी-नवंबर 2014 के दौरान 1,11,889 करोड़ रुपये की राशि 15.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी।  

• 
नवंबर, 2015 के दौरान डॉलर के लिहाज से एफईई नवंबर 2014 में 2.069 अरब अमेरिकी डॉलर और नवंबर 2013 में 1.936 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1.755 अरब अमेरिकी डॉलर रही। 
• नवंबर, 2015 के दौरान डॉलर के लिहाज से एफईई में नवंबर 2014 की तुलना में 15.2 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि नवंबर, 2013 की तुलना में नवंबर 2014 में इसमें 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।
• जनवरी-नवंबर, 2015 के दौरान डॉलर के लिहाज से पर्यटन से प्राप्‍त एफईई में 17.685 अरब डॉलर के साथ जनवरी-नवंबर, 2014 के 18.383 अरब डॉलर तुलना में 3.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। जबकि इसमें जनवरी-नवंबर, 2014 में जनवरी-नवंबर 2013 की तुलना में 9.8 प्रतिशत की धनात्मक बढ़ोतरी हुई थी।

1 टिप्पणी

  1. Hello!

    My name is Anup and I am an affiliate program manager for InstaForex Group – the Best Broker in Asia.


    We would like to offer you the affiliate program cooperation that allows you getting $15-53 from every standard market lot of your customer.


    If you are interested to get involved in high commission based program, please contact me and I will provide the details.

    Become an affiliate right now and get the informational materials for your web-site with the integrated affiliate link!


    If you have any queries, please do not hesitate to contact for further details.

    Skyp- anup.partners.ifx

    जवाब देंहटाएं