सोमवार को डाओ जोंस फिसला, जर्मनी का डैक्स उछला

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार की तेजी को बरकरार नहीं रख पाया। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने एनर्जी शेयर शेयरों पर दबाव बढ़ाया, जिससे अमेरिकी शेयर बाजार में जमकर बिकवाली हुई। हालांकि ज्यादातर यूरोपीय शेयर बाजारों में खरीदारी देखी गई।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 117.12 अंक, नैस्डेक ने 40.46 अंक और S&P 500 ने 14.62 अंकों का गोता लगाया। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 ने 14.77 अंकों की गिरावट दर्ज की, जबकि जर्मनी के डैक्स ने 133.99 अंक और फ्रांस के कैक 40 ने 41.62 अंकों की तेजी दर्ज की।

सोमवार को अमेरिकी क्रूड ऑयल फ्यूचर $2.32, यानी 5.80% लुढ़ककर $37.65 प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो कि फरवरी 2009 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

इससे पहले अमेरिका में नवंबर की मजबूत जॉब रिपोर्ट आई है, जिससे अगले हफ्ते की 15,16 तारीख को फेड की होने वाली बैठक में ब्याज दर बढ़ने की स्पष्टता और बढ़ गई है। उधर, OPEC की बैठक में कच्चे तेल के उत्पादन की मौजूदा स्थिति को बरकरार रखने का फैसला किया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में आ रही लगातार गिरावट को देखते हुए उत्पादन में कमी की संभावना जताई जा रही थी।

अमेरिका: नवंबर में नॉन-फार्म पेरोल्स डाटा के मुताबिक
            : नवंबर में 2,11,000 नई नौकरियां जुड़ी, उम्मीद 2,00,000 की
             अक्टूबर में 271,000 नई नौकरियां जुड़ी, सितंबर में 1,42,000 नई
              नौकरियां जुड़ी थी।
            : बेरोजगारी की  दर 5 % पर स्थिर, अक्टूबर में भी 5 % थी,
             सितंबर में 5.1 % थी

((अमेरिका; शानदार जॉब रिपोर्ट,  अगले हफ्ते ब्याज बढ़ने की संभावना मजबूत
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/blog-post_5.html

((अमेरिका में ब्याज बढ़ने का डर, कितना होगा भारत पर असर !
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_83.html

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)-


एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)


((शुक्रवार को डाओ जोंस 370 अंक उछला, जर्मनी का डैक्स गिरा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/370.html

((ECB ने बान्ड खरीदारी प्रोग्राम में कई बदलाव किए 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/ecb.html

((#BSE#trading#holidays for the#year#2016
अगले#कैलेंडर#साल में#BSE पर#अवकाश की वजह से कब-कब#कारोबार बंद रहेगा, पूरी#लिस्ट
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/bse.html

कोई टिप्पणी नहीं