गूगल पर फाइनेंशियल न्यूज में ग्रीस कर्ज संकट सबसे ज्यादा सर्च

बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए खबरों की सूची जारी की है। 2015 के लिए " Year In Search" नाम से जारी इस लिस्ट में पेरिस पर आतंकवादी हमला सबसे टॉप पर रहा। इसके अलावा NBA के पूर्व स्टार Lamar Odom और एक्शन गेम Agar.io भी लोकप्रिय सर्च में शामिल रहा।

पिछले महीने जब आतंकवादी पेरिस के थियेटर, स्टैडियम, रेस्तरां और कैफे को निशाना बना रहे थे, तो दुनियाभर के 89.70 करोड़ लोगों ने पेरिस को ऑनलाइन सर्च किया। यही नहीं उस दिन पेरिस गूगल (1998 में
स्थापना) के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने का भी रिकॉर्ड बनाया।

बात अगर फाइनेंशियल खबरों की करें, तो ग्रीस का कर्ज संकट और चीन के शेयर बाजारों में भारी गिरावट की
खबर गूगल सर्च के टॉप पर रही। जनमत संग्रह के बाद ग्रीस का सर्च वॉल्यूम 3.50 करोड़ दर्ज किया गया।

((आखिर, क्या है ग्रीस कर्ज संकट, विस्तार से पढ़िये
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_31.html

ग्रीस कर्ज संकट के बाद फाइनेंशियल खबरों में चीन शेयर बाजार का क्रैश सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया
गया।

((चीन के शेयर बाजार में तूफानी गिरावट क्यों आई, पढ़िये विस्तार से 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_52.html

2015 में गूगल के टॉप 'ट्रेंडिंग' लिस्ट:
1. Lamar Odom
2. Charlie Hebdo
3. Agar.io
4.Jurassic World
5. Paris
6. Furious 7
7. Fallout 4
8. Ronda Rousey
9. Caitlyn Jenner
10. American Sniper

कोई टिप्पणी नहीं