50 हजार रुपए तक का IT रिफंड जल्द होगा

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष 2013-14 और 2014-15 हेतु जांच के लिये चुने गये लोगों को छोड़कर सभी मामलों में 50,000 रुपये से कम की राशि को तेजी वापस करने के निर्देश जारी किये

 आयकर विभाग करदाता सेवाओं और समय पर शिकायतों के निवारण के लिये प्रतिबद्ध है।

  हाल ही में धन वापसी की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अपने क्षेत्रीय विन्यासों को आकलन वर्ष 2013-14 और 2014-15 के लिए जांच के लिये चुने गये लोगों को छोड़कर सभी मामलों में 50,000 रुपये से कम की राशि को तेजी वापस करने के निर्देश जारी किये हैं। क्षेत्रीय विन्यासों और केन्द्रीय प्रक्रिया केन्द्र (सीपीसी) बेंगलूरू को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

आशा है कि इस कदम से करदाताओँ की शिकायतें कम होंगी और करदाताओं का संतोष बढ़ेगा।

विभाग की वेबसाइट  www.incometaxindia.gov.in पर जानकारी उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं