शुक्रवार को डाओ जोंस 370 अंक उछला, जर्मनी का डैक्स गिरा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले नवंबर की मजबूत जॉब रिपोर्ट के बाद शानदार तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि यूरोपीय शेयर बाजारों में बिकवाली जारी रही।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 369.96 अंक, नैस्डेक ने 104.71 अंक और S&P 500 ने 42.07 अंकों की छलांग लगाई। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 ने 36.71 अंक,जर्मनी के डैक्स ने 37.14 अंक और फ्रांस के कैक 40 ने 15.42 अंकों की कमजोरी दर्ज की।

अमेरिका में नवंबर की मजबूत जॉब रिपोर्ट आई है, जिससे इस महीने की 15,16 तारीख को फेड की होने वाली बैठक में ब्याज दर बढ़ने की स्पष्टता और बढ़ गई है। उधर, OPEC की बैठक में कच्चे तेल के उत्पादन की मौजूदा स्थिति को बरकरार रखने का फैसला किया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में आ रही लगातार गिरावट को देखते हुए उत्पादन में कमी की संभावना जताई जा रही थी।

अमेरिका: नवंबर में नॉन-फार्म पेरोल्स डाटा के मुताबिक 
            : नवंबर में 2,11,000 नई नौकरियां जुड़ी, उम्मीद 2,00,000 की
             अक्टूबर में 271,000 नई नौकरियां जुड़ी, सितंबर में 1,42,000 नई
              नौकरियां जुड़ी थी।
            : बेरोजगारी की  दर 5 % पर स्थिर, अक्टूबर में भी 5 % थी,
             सितंबर में 5.1 % थी

((अमेरिका में ब्याज बढ़ने का डर, कितना होगा भारत पर असर !
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_83.html

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)

((गुरुवार को डाओ जोंस 252 अंक, जबकि जर्मनी का डैक्स 401 अंक फिसला 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/12/252-401.html

((ECB ने बान्ड खरीदारी प्रोग्राम में कई बदलाव किए 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/ecb.html

कोई टिप्पणी नहीं