शुक्रवार को डाओ जोंस 310 अंक लुढ़का, तो जर्मनी का डैक्स 259 अंक फिसला

कच्चे तेल में आई गिरावट ने मचाया कोहराम 
U.S. WTI क्रूड 1.14 डॉलर फिसलकर 35.62 प्रति बैरल पर बंद
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कच्चे तेल में आई गिरावट और अगले हफ्ते अमेरिका में ब्याज
दर बढ़ने की संभावना ने विदेशी बाजारों में जमकर कोहराम मचाया। अमेरिका के डाओ जोंस ने 309.54 अंक, नैस्डेक ने 111.71 अंक और S&P 500 ने 38.86 अंकों का गोता लगाया। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 ने 135.27 अंक, फ्रांस के कैक 40 ने 85.50 अंक, जबकि जर्मनी के डैक्स ने 258.57 अंकों की जोरदार गिरावट दर्ज की।

कल U.S. WTI क्रूड 1.14 डॉलर की कमजोरी के साथ $35.62 प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस हफ्ते ये 10% लुढ़का है। वहीं, अगले हफ्ते की 15,16 तारीख को फेडरल रिजर्व की ब्याज दर पर बैठक है। माना जा रहा है कि करीब 10 साल में पहली बार फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढ़ा सकता है।

((अमेरिका; शानदार जॉब रिपोर्ट,  अगले हफ्ते ब्याज बढ़ने की संभावना मजबूत
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/blog-post_5.html

((अमेरिका में ब्याज बढ़ने का डर, कितना होगा भारत पर असर !
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_83.html

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)


((गुरुवार को डाओ जोंस चढ़ा, यूरोपीय शेयर बाजार मिले-जुले 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/blog-post_11.html

((त्योहारी सीजन में झूमे उद्योग, अक्टूबर में IIP ग्रोथ@9.8%,किन सेक्टर्स का बजा डंका 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/iip-98.html

कोई टिप्पणी नहीं