गुरुवार को डाओ जोंस 253 अंक फिसला, जर्मनी का डैक्स 269 अंक उछला

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने के एक दिन बाद गुरुवार को वहां के शेयर बाजारों का जोश ठंडा पड़ गया,हालांकि यूरोपीय शेयर बाजारों में तेजी रही। एनर्जी शेयरों की गिरावट ने अमेरिकी शेयर बाजार पर जबरदस्त दबाव बनाया। कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट से एनर्जी शेयर करीब 2.5% लुढ़के।
((अमेरिका: ब्याज दर में 0.25% की बढ़ोतरी, 2006 के बाद पहली बढ़ोतरी 
अमेरिका के डाओ जोंस ने 253.25 अंक, नैस्डेक ने 68.55 अंक और S&P 500 ने 31.18 अंकों की गिरावट दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 ने 41.35 अंक, फ्रांस के कैक 40 ने 52.97 अंक, जबकि जर्मनी के डैक्स ने
268.86 अंकों की शानदार मजबूती दर्ज की।

-US क्रूड गुरुवार को 57 सेंट या 1.6% गिरकर 34.95 डॉलर प्रति बैरल पर निपटा, जो कि फरवरी 2009 के
बाद निचला स्तर है
-ब्रेंट क्रूड 0.9% गिरकर 37.06 डॉलर प्रति बैरल पर निपटा
-सोने का फरवरी वायदा (Gold Future February Delivery) $27.20 फिसलकर $1,049.60 / औंस पर
बंद हुआ (1 औंस= 31.1 ग्राम)
अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)

((A Wonderful Wednesday: डाओ जोंस 224 अंक चढ़ा, फेड ने ब्याज बढ़ाया

कोई टिप्पणी नहीं