गुरुवार को डाओ जोंस 252 अंक, जबकि जर्मनी का डैक्स 401 अंक फिसला

आज OPEC की बैठक,अमेरिकी नवंबर जॉब रिपोर्ट पर नजर 

गुरुवार को अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों में जमकर बिकवाली हुई। यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) ने अपनी बैठक में इकोनॉमी की खराब हालत को देखते हुए बान्ड खरीदारी प्रोग्राम का विस्तार करने का फैसला किया है। उधर, आज बाजार की नजर OPEC की वियना में होने वाली बैठक और अमेरिकी की नवंबर जॉब रिपोर्ट पर है।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 252.01 अंक, नैस्डेक ने 85.69 अंक और S&P 500 ने 29.89 अंकों का गोता लगाया। उधर, ब्रिटेन ने फुट्जी 100 ने 145.93 अंक,जर्मनी के डैक्स ने 400.78 अंक और फ्रांस के कैक 40 ने 175.55 अंकों की जोरदार गिरावट दर्ज की।

((ECB ने बान्ड खरीदारी प्रोग्राम में कई बदलाव किए 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/ecb.html

अमेरिका में नवंबर की जॉब रिपोर्ट पर बाजार की नजर है। अगर जॉब रिपोर्ट बढ़िया आती है को अगले हफ्ते की 15,16 तारीख को फेड की होने वाली बैठक में ब्याज दर बढ़ने की संभावना और बढ़ जाएगी।
((अमेरिका में ब्याज बढ़ने का डर, कितना होगा भारत पर असर !
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_83.html

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)-


एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(गुरुवार)


((बुधवार को डाओ जोंस 159 अंक लुढ़का, एनर्जी शेयरों की धुनाई 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/159.html

कोई टिप्पणी नहीं