इंडियन बैंक: सितंबर तिमाही में मुनाफे के साथ एनपीए भी बढ़ा

इंडियन बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 17.5% बढ़ोतरी की जानकारी दी है। बैंक को पिछले साल सितंबर तिमाही में 314.33 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था जो कि इस साल सितंबर तिमाही में बढ़कर 369.31 करोड़ रुपए हो गया।

इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 5.5% बढ़ी है जो कि 4340.32 करोड़ रुपए से 4578.65 करोड़ रुपए पहुंच गई।

पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही में बैंक को खराब कर्ज (एनपीए) के मोर्चे पर राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस दौरान बैंक का ग्रॉस एनपीए 5,003.41 करोड़ रुपए (कुल लोन का 4.21%) से 5772.78 करोड़ रुपए (4.61%), जबकि नेट एनपीए 2975.85 करोड़ (2.55%) से बढ़कर 3187.53 करोड़ रुपए (2.60%) हो गया।

इस दौरान बैंक का कुल कारोबार 2,84,080 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,98,003 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

((अडानी पोर्ट्स: सितंबर तिमाही में मुनाफे की साथ आमदनी बढ़ी 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/blog-post_28.html

कोई टिप्पणी नहीं