मदरसन सुमी: सितंबर तिमाही का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा

मदरसन सुमी ने इस साल की सितंबर तिमाही में 286.89 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 104.44 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 7,922.10 करोड़ रुपए से बढ़कर 9,037.32 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने इस साल की सितंबर तिमाही के नतीजे को अब तक सबसे बेहतर नतीजे करार दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह 2020 के लक्ष्य को पाने की दिशा में सही रास्ते पर है।

((BEML: सितंबर तिमाही में घाटा कम हुआ
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/beml.html

कोई टिप्पणी नहीं