चीन: अक्टूबर में लगातार चौथे महीने एक्सपोर्ट घटा, इंपोर्ट भी गिरा

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन का एक्सपोर्ट ब्याज दरों में कमी समेत तमाम कोशिशों के बावजूद रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। विदेशी बाजारों में आर्थिक धीमेपन की वजह से चीन में दिए जा रहे राहत पैकेज बेअसर साबित हो रहे हैं।

चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 6.9% की, जबकि इंपोर्ट में 18.8% की गिरावट आई है।  चीन के एक्सपोर्ट में लगातार चौथे महीने कमी दर्ज की है।

रॉयटर्स को सितंबर में एक्सपोर्ट में 3.7% की कमी के बाद अक्टूबर में डॉलर टर्म में एक्सपोर्ट में 3% की गिरावट का अनुमान था, जबकि इंपोर्ट में 16% की गिरावट का।

चीन में निवेश और एक्सपोर्ट में आ रही कमी से चिंता और बढ़ गई है जबकि वहां के इंपोर्ट में कमी यूके, अमेरिका, भारत जैस देश, जिनका चीन में एक्सपोजर है, उनके लिए परेशानी खड़ी हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं