श्रेई इंफ्रा: सितं.तिमाही में प्रॉफिट घटा, बढ़ा आमदनी पर बढ़ी लागत भारी

श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस साल सितंबर तिमाही में ऑपरेशंस से बढ़ी आमदनी के बावजूद स्टैंडअलोन प्रॉफिट में सालाना आधार पर 62% गिरावट की जानकारी दी है। इस दौरान बढ़ी हुई लागत और कर्ज के लिए अधिक प्रोविजनिंग कंपनी पर भारी पड़े।

कंपनी को पिछले साल की सितंबर तिमाही में करीब 62 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ था जो कि इस साल सितंबर तिमाही में 62% गिरकर करीब 8 करोड़ रुपए हो गया।

इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी की आमदनी में 7% का इजाफा हुआ है जो कि 468 करोड़ से 501 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही में कंपनी की वित्त लागत 10% बढ़कर 409 करोड़ रुपए हो गई।

((रिलायंस कम्युनिकेशंस: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/blog-post_79.html

कोई टिप्पणी नहीं