टेक महिंद्रा: सितंबर तिमाही का मुनाफा 9% बढ़ा

देश की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने इस साल सितंबर तिमाही में 786 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 9% ज्यादा है। हालांकि, तिमाही आधार पर ये बढ़ोतरी 5.1% है।

कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 20% बढ़कर  6,616 करोड़ रुपए पहुंच गया। तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 16.2% की बढ़ोतरी हुई है।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस साल सितंबर तिमाही में टेक महिंद्रा का रेवेन्यू 6,582 करोड़ रुपए और मुनाफा 726 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था।

((गेल: सितंबर तिमाही का मुनाफा 66% घटा
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/66.html

कोई टिप्पणी नहीं