ल्यूपिन: US से झटका, मुनाफा 35% गिरा

दिग्गज फार्मा कंपनी ल्यूपिन को उसके सबसे बड़े बाजार अमेरिका से झटका लगा है। अमेरिका से रेवेन्यू में कमी की वजह से सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा इस साल सितंबर तिमाही में 35% गिरा है। अमेरिकी बिक्री में 9% की कमी आई है।

पिछले साल सितंबर तिमाही में कंपनी ने 630 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था जो कि इस साल सितंबर तिमाही में घटकर 409 करोड़ रुपए हो गया।

इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री 3,116.8 करोड़ से बढ़कर 3,178.3 करोड़ रुपए हो गई। हालांकि अमेरिकी बिक्री 9% कम होकर 1,155 करोड़ रुपए पहुंच गई।

((TVS मोटर: सितंबर तिमाही का मुनाफा 23% बढ़ा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/tvs-23.html

कोई टिप्पणी नहीं