फेडरल बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा घटा, NPA बढ़ा

फेडरल बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर (Y-o-Y) 33% कमी की जानकारी दी है, जबकि अन्य आय 7% घटी है। इस दौरान एनपीए में बढ़ोतरी बैंक के लिए चिंता का विषय है।

बैंक का नेट प्रॉफिट पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर में 240 करोड़ रुपए से घटकर 161 करोड़ रुपए रह गया। वहीं इस दौरान अन्य आय 182 करोड़ रुपए दर्ज की गई।

बैंक का ग्रॉस एनपीए पिछले साल सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही में कुल कर्ज का 2.10% से बढ़कर 2.90%  और नेट एनपीए 0.66% से 1.33% हो गया।

बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM), जो कि बैंक के मुनाफे का एक महत्वपूर्ण संकेत होता है, 3.35% से घटकर 3.11% पर पहुंच गया।

((हीरो मोटोकॉर्प: सितंबर तिमाही के अनुमान से बेहतर नतीजे 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/blog-post_53.html

कोई टिप्पणी नहीं