M&M फाइनेंशियल: सितंबर तिमाही का मुनाफा गिरा

M&M फाइनेंशियल ने इस साल की सितंबर तिमाही में 157.11 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 28.37% कम है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 219.35 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था।

कंपनी के खर्च में बढ़ोतरी ने नेट प्रॉफिट पर असर डाला है। कंपनी का खर्च इस दौरान 29.77% बढ़कर 481.55 करोड़ से 624.91 करोड़ रुपए हो गया।

हालांकि पिछले साल सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल सितंबर तिमाही में कुल आमदनी 7.58% बढ़कर 1,467.6 करोड़ से 1,578.9 करोड़ रुपए हो गई।

((कैर्न इंडिया: सितंबर तिमाही का मुनाफा 70% गिरा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/70.html

कोई टिप्पणी नहीं