भारत फोर्ज: सितंबर तिमाही का मुनाफा स्थिर

भारत फोर्ज ने इस साल की सितंबर तिमाही में 175 करोड़ रुपए के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट की जानकारी दी है जो कि पिछले साल के करीब-करीब बराबर है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 174.5 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1.9% कम होकर 1,138 करोड़ रुपए से 1,117 करोड़ रुपए हो गई। घरेलू रेवेन्यू के मुकाबले एक्सपोर्ट रेवेन्यू मामले में कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है।

कंपनी का एक्सपोर्ट रेवेन्यू इस साल सितंबर तिमाही में पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 8.5% घटकर 698 करोड़ से 638 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इस दौरान घरेलू रेवेन्यू 10.3% बढ़कर होकर 411 करोड़ से 454 करोड़ रुपए हो गया।

((MRF: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी  
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/mrf.html

कोई टिप्पणी नहीं