सिएंट: सितंबर तिमाही का मुनाफा 9% बढ़ा

हैदराबाद की इंजीनियरिंग सर्विस प्रोवाइडर सिएंट ने इस साल की सितंबर तिमाही में 98.53 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 9.25% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 90.18 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

कंपनी की आमदनी भी पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही में बढ़ी है। पिछले साल की सितंबर तिमाही में कंपनी ने 672.39 करोड़ रुपए की कमाई की थी जो कि इस साल 14.76% बढ़कर 771 करोड़ रुपए हो गई।

इस साल सितंबर तक कंपनी के पास लिक्विड इन्वेस्टमेंट समेत 652.3 करोड़ रुपए की नकदी है।

((RIL: Q2 के शानदार नतीजे, GRM 7 साल में सबसे अधिक, क्या कहा अंबानी ने 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/ril-17.html

कोई टिप्पणी नहीं