जेट एयरवेज: सितंबर तिमाही में 88 करोड़ रु. का मुनाफा

जेट एयरवेज ने एटीएफ की कीमतों में आई कमी के दम पर इस साल की सितंबर तिमाही के मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने इस दौरान 87.60 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 25.45% अधिक है।

इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी की कुल कमाई 10.28% बढ़त के साथ 4,855.56 करोड़ रुपए रही। जहां तक बात कंपनी की ईंधन पर खर्च की है तो पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही में ये 27.59% घटकर 1336.61 करोड़ रुपए हो गया। बता दें कि एयरलाइंस के कुल ऑपरेशनल खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी 50%-60% होती है।

((JSW एनर्जी: सितंबर तिमाही का मुनाफा 54% बढ़ा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/jsw-54.html

कोई टिप्पणी नहीं