नेस्ले इंडिया: सितंबर तिमाही का मुनाफा 60% गिरा

मैगी पर प्रतिबंध ने नेस्ले इंडिया के मुनाफे में लगातार दूसरी तिमाही में असर डाला है। कंपनी का मुनाफा इस साल की जून तिमाही के बाद सितंबर तिमाही में भी गिरा है। कंपनी ने इस साल सितंबर तिमाही में 124.2 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 60.1% कम है।

इस दौरान कंपनी की नेट बिक्री में भी कमी आई है जो कि 32.1% घटकर 1,736.2 करोड़ रुपए पर आ गई। कंपनी ने पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही की नेट घरेलू बिक्री में 33.8% और एक्सपोर्ट में 6.4% कमी की जानकारी दी है।


(इमामी: सितंबर तिमाही का कंसो.मुनाफा गिरा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/blog-post_69.html

कोई टिप्पणी नहीं