ज्योति लैब: सितंबर तिमाही का मुनाफा 54% उछला

होम और पर्सनल केयर कंपनी ज्योति लैब. ने इस साल की सितंबर तिमाही में 38.77 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 54.3% अधिक है। पिछले साल की सितंबर तिमाही में कंपनी को 25.13 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की नेट बिक्री 8.9% बढ़कर 367.67 करोड़ रुपए से 400.73 करोड़ रुपए पहुंच गई। मार्गो, हेंको, उजाला और एक्सो ज्योति लैब के ब्रांड में शामिल प्रोडक्ट हैं।

ज्योति लैब का रेवेन्यू साबून और डिटर्जेंट कारोबार से पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल सितंबर तिमाही में 7.3% बढ़कर 294.55 करोड़ रुपए और होम केयर कारोबार से रेवेन्यू 16.3% बढ़कर 92.69 करोड़ रुपए हो गया।

((पेट्रोनेट LNG: सितंबर तिमाही का मुनाफा 5% गिरा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/lng-5.html

कोई टिप्पणी नहीं