शुक्रवार को डाओ जोंस 200 अंक उछला, US में खराब जॉब रिपोर्ट

शुक्रवार को अमेरिका और यूरोपीय शेयर बाजार जोश में दिखे। अमेरिका में सितंबर में उम्मीद से खराब जॉब रिपोर्ट ने बाजारों में उत्साह भरने का काम किया। खराब जॉब रिपोर्ट की वजह से कुछ जानकार मान रहे हैं कि फेडरल रिजर्व अब इस साल शायद ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी करे। कुछ जानकारों को अगले साल मार्च से पहले ब्याज दर में बढ़ोतरी का अनुमान नहीं है।

हालांकि, फेडरल रिजर्व की प्रमुख जैनेट येलेन कई मौकों पर इसी साल ब्याज दर में बढ़ोतरी का संकेत दे चुकी हैं।  अमेरिका में 2008 से ही ब्याज दर 0-0.25% पर बनी हुई है जबकि यहां आखिरी बार ब्याज दर में बढ़ोतरी 2006 में की गई थी।

अमेरिका का डाओ जोंस 200 अंकों की मजबूती के साथ के साथ बंद हुआ, वहीं नैस्डेक ने 1.74% की तेजी दर्ज की। उधर, ब्रिटेन का फुट्जी 100 और जर्मनी का डैक्स इंडेक्स भी 1% तक बढ़े।

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार )-
अमेरिका: सितंबर में नॉन-फार्म पेरोल्स डाटा के मुताबिक
           सितंबर में 1,42,000 नई नौकरियां पैदा हुईं, जबकि
            उम्मीद 2,03,000 की थी
           : बेरोजगारी की दर अभी भी 5.1% पर स्थिर
           :एवरेज आवरली वेजेज 1 सेंट गिरकर $25.09

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(शुक्रवार)

भारत: निक्केई मैन्युफैक्चरिंग सितंबर PMI 51.2 (अनुमान 52.0), अगस्त में 52.3
PMI 50  के ऊपर मतलब मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि में विस्तार होना
PMI: Purchasing Managers' Index
चीन: सरकारी मैन्युफैक्चरिंग सितंबर PMI 49.8 (अनुमान 49.6), अगस्त में
       49.7
     : फाइनल Caixin/Markit PMI 47.2 (साढ़े 6 साल के निचले स्तर पर)


((डाओ जोंस गुरुवार को 13 अंक गिरा, नैस्डेक में मामूली बढ़त
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/13.html

((अमेरिका ने ब्याज दर स्थिर क्यों रखा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_18.html

((अगर अमेरिका में ब्याज बढ़ा तो भारत पर क्या होगा असर 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_9.html

कोई टिप्पणी नहीं