सिटी यूनियन बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, नेट एनपीए @1.36%

सिटी यूनियन बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही में 107.85 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल के इसी तिमाही के मुकाबले 15% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 93.75 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी थी।

इस दौरान बैंक का NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 16.43% बढ़कर 206.22 करोड़ से 240.10 करोड़ रुपए हो गया। जहां तक बैंक के कुल कारोबार की बात है तो पिछले साल सितंबर तिमाही में बैंक ने 40,060 करोड़ रुपए का कारोबार किया था जो कि इस साल सितंबर तिमाही में 11.21% बढ़कर 44,551 करोड़ रुपए हो गया
था।

बैंक का ग्रॉस एनपीए कुल एडवांस का 398.29 करोड़ रुपए यानी 2.10% और नेट एनपीए 255.94 करोड़ रुपए यानी 1.36% रहा।

((यस बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, एनपीए भी बढ़ा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/blog-post_17.html

कोई टिप्पणी नहीं