ब्रोकरेज हाउस और रेटिंग एजेंसियों का भारत की जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटाने का सिलसिला जारी है। अब मॉर्गन स्टैनली ने इस वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ अनुमान घटाकर 7.9% से 7.5% कर दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि खराब मौसम और कमजोर विदेशी मांग की वजह से भारत की जीडीपी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। पिछले वित्त वर्ष यानी 2014-15 में भारत ने 7.3% की दर से विकास किया था।
(( देश के विकास की रफ्तार धीमी पड़ी, अप्रैल-जून तिमाही में GDP@7.00%
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/gdp700.html
इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून तिमाही में भारत ने 7% की दर से विकास किया गया था जबकि रॉयटर्स के पोल के मुताबिक, 7.4 % ग्रोथ की उम्मीद थी। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही में भारत ने 7.5% की दर से विकास किया था।
मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि खराब मॉनसून से कृषि और ग्रामीण इकोनॉमी पर असर पड़ेगा जिससे गांवों में उपभोक्ता मांग में कमी आने की संभावना है। साथ ही उसने ये भी कहा है कि ग्रोथ में तेजी तभी आएगी जब कंपनियों द्वारा निवेश में बढ़ोतरी, शहरी मांग में इजाफा और एक्सपोर्ट में स्थिरता आएगी।
महंगाई में कमी को देखते हुए मॉर्गन स्टैनली को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक अगले साल मार्च तक ब्याज दर में 50-75 बेसिस प्वाइंट की कमी कर सकता है।
((तो,17 सितंबर को रघुराम राजन घटाएंगे ब्याज ?
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/17_24.html ))

कोई टिप्पणी नहीं