सोने का बढ़ा इंपोर्ट, इकोनॉमी के लिए टेंशन!

इस साल की जून तिमाही में देश के करंट अकाउंट घाटे यानी CAD में कमी से बने उत्साह के माहौल पर सोने का इंपोर्ट पानी फेर सकता है। इस साल अगस्त में $4.95 अरब सोने का इंपोर्ट हुआ है जो कि पिछले साल के अगस्त के मुकाबले 140% अधिक है। पिछले साल अगस्त में $2.06 अरब सोने का इंपोर्ट हुआ था।

जानकारों के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में हाल के दिनों में आई गिरावट और आने वाले दिनों में फेस्टिव मांग बढ़ने की उम्मीद में इंपोर्ट में तेजी आई है।

सोने के बढ़े इंपोर्ट से देश का व्यापार घाटा इस साल अगस्त में बढ़कर $12.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना इंपोर्टर है जो कि केवल जूलरी इंडस्ट्री की मांग पूरा करने के काम आता है।

रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की जून तिमाही में करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले कम होकर GDP यानी सकल घरेलू उत्पाद का 1.2% (6.2 अरब डॉलर) हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में CAD GDP यानी सकल घरेलू उत्पाद का 1.6% (7.8 अरब डॉलर) था।

((जून तिमाही में CAD घटा, क्या हैं इसके फायदे 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/cad.html

((अगस्त में लगातार 9वें महीना गिरा एक्सपोर्ट, व्यापार घाटा बढ़ा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/9.html

((अगस्त में सोने का इंपोर्ट बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_13.html

कोई टिप्पणी नहीं