इस साल अगस्त में देश के औद्योगिक उत्पादन में 38% योगदान देने वाली 8 कोर इंडस्ट्री कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और बिजली के विकास दर में इससे पिछले
महीने के मुकाबले तेजी आई है। इस
तेजी की वजह रही फर्टिलाइजर, रिफाइनरी प्रोडक्ट, कच्चा तेल और बिजली के उत्पादन
में हुई बढ़ोतरी।
वाणिज्य और इंडस्ट्री मंत्रालय के मुताबिक, इस साल जुलाई
में 8 कोर इंडस्ट्री की विकास दर 1.1% थी, जो की अगस्त में बढ़कर 2.6% हो गई। हालांकि पिछले साल अगस्त में ये दर 5.9% थी। अगर इस साल जून में 8 कोर इंडस्ट्री की विकास दर की
बात करें तो वो 3% थी जो कि जुलाई में कम होकर 1.1% पर आ गई। पिछले साल जुलाई में यह दर 4.1% थी। वहीं इस साल मई में ये 4.4% थी।
उधर, 8 कोर इंडस्ट्री की इस साल अप्रैल-अगस्त के दौरान विकास दर 2.2% दर्ज की गई जबकि पिछले साल की इसी अवधि में ये 5.6% दर्ज की गई थी।
8 कोर इंडस्ट्री का प्रदर्शन-
इंडस्ट्री
|
अगस्त, 2014 के मुकाबले अगस्त, 2015 में बदलाव (%)
|
अप्रैल-अगस्त 2014-15 के मुकाबले अप्रैल-अगस्त 2015-16 में बदलाव (%)
|
वेटेज (%)
|
कोयला
|
0.4
|
4.6
|
4.38
|
कच्चा तेल
|
5.6
|
0.5
|
5.22
|
प्राकृतिक गैस
|
3.7
|
-2.7
|
1.71
|
रिफाइनरी प्रोडक्ट
|
5.8
|
4.3
|
5.94
|
फर्टिलाइजर
|
12.6
|
5.9
|
1.25
|
स्टील
|
-5.9
|
-0.03
|
6.68
|
सीमेंट
|
5.4
|
1.8
|
2.41
|
बिजली
|
5.6
|
2.8
|
10.32
|
कुल
|
2.6
|
2.2
|
38
|
((जुलाई में कोर इंडस्ट्री का प्रदर्शन
((जून में 8 कोर
इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन
कोई टिप्पणी नहीं