बुधवार को डाओ जोंस 160 अंक लुढ़का, फेड-चीन-कच्चे तेल ने बनाया दबाव

बुधवार को फेड मिनट्स, कच्चे तेल में आई और गिरावट के अलावा चीन के शेयर बाजार के लुढ़कने से अमेरिकी और यूरोपीय बाजार लाल निशान में बंद हुए।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी जुलाई बैठक का मिनट्स जारी किया। मिनट्स में कहा गया है कि फिलहाल अमेरिका के हालात ब्याज दर बढ़ाने के लायक नहीं है लेकिन धीरे-धीरे हम उसके करीब पहुंच रहे हैं। लेबर मार्केट में सुधार हो रहा है। इस साल शुरुआत के मुकाबले अभी लेबर मार्केट में काफी सुधार हुआ है। हालांकि अभी इसमें अभी और सुधार बाकी है।

कुछ जानकारों के मुताबिक, इस साल सितंबर में शायद ही फेड ब्याज दर बढ़ाए, जैसा कि उम्मीद की जा रही है।

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार )-

-अमेरिका में जुलाई में खुदरा महंगाई (CPI) 0.1%  बढ़ी,
जबकि 0.2% बढ़ने का अनुमान था
-अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 26 लाख बैरल बढ़ा
-गोल्ड फ्यूचर $11 बढ़कर $1,127.90 प्रति औंस पर बंद
-अमेरिकी क्रूड ऑयल बुधवार को 3% गिरकर
 $41.30 तक पहुंचा, एनर्जी शेयर 2 % फिसले
-ब्रेंट क्रूड ऑयल बुधवार को 2% गिरकर $47.85 पर पहुंचा

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(बुधवार)

-जापान: जुलाई का एक्सपोर्ट 7.6% बढ़ा ( YoY),
            अनुमान 5.5% बढ़ने का
          :जुलाई का इंपोर्ट 3.2% गिरा (YoY),
           अनुमान 7.9% घटने का
          : जुलाई में व्यापार घाटा 268.1 अरब येन
           ($2.16 बिलियन)
-चीन: पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने मनी मार्केट में
        120 बिलियन युआन डाला, 19 महीने में सबसे अधिक

कोई टिप्पणी नहीं