चीन का अप्रैल-जून तिमाही GDP नंबर इसी हफ्ते

इस हफ्ते ग्लोबल मार्केट की नजर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन की अप्रैल-जून तिमाही के GDP (Gross Domestic Product) यानी सकल घरेलू उत्पाद नंबर पर है जो कि बुधवार को जारी होगा।

जानकारों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में भी चीन का विकास दर कम होने की संभावना है। जानकार इसे 7% से कम होने का अनुमान लगा रहे हैं। जबकि जनवरी-मार्च के दौरान चीन 7% की दर से विकास किया था। मूडी ने अपने नोट में कहा है कि चीन का विकास दर अप्रैल-जून तिमाही में 6.8% रह सकता है।

जानकारों का मानना है कि चीन के औद्योगिक उत्पादन में धीमापन, निवेश में कमी के अलावा घरों की मांग में कमी भी चिंता का विषय है। मूडी ने कहा है कि राहत पैकेज से चीन की इकोनॉमी को फायदा मिलेगा, लेकिन इसका असर साल के दूसरी छमाही में देखने को मिल सकता है।

इसी हफ्ते जापान का केंद्रीय बैंक बैंक ऑफ जापान दो दिनों की मौद्रिक पॉलिसी बैठक करने वाला है जो कि बुधवार को खत्म होगी।

कोई टिप्पणी नहीं