जून में घरेलू कार की बिक्री बढ़ी

जून में घरेलू कार की बिक्री पिछले साल जून के 1,60,232 यूनिट्स के मुकाबले 1.53% बढ़कर 1,62,677 यूनिट्स हो गई। SIAM यानी Society  of Indian Automobile Manufacturers ने इसकी जानकारी दी।

SIAM के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान टूव्हीलर्स की बिक्री  3.55% बढ़कर 13,07,710 यूनिट्स, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री मामूली बढ़ोतरी के साथ 8,77,289 यूनिट्स से  8,77,696 यूनिट्स हो गई। इस दौरान कमर्शियल व्हीकल भी मामूली
रूप से बढ़ी है।

इस दौरान गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की बात करें तो इसमें महज 2.56% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जून में कुल 15,80,173 यूनिट्स का रजिस्ट्रेश हुआ था जबकि इस साल जून में 16,20,673 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं