ग्रीस पर से टली आफत, ग्लोबल शेयर बाजार ने ली राहत

गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे ग्रीस को तीसरा बेलआउट पैकेज मिलने की खबर से हफ्ते के पहले दिन सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों ने राहत की सांस ली।

करीब 17 घंटे की मैराथन बैठक के बाद यूरोजोन के नेता सर्वसम्मत से ग्रीस को 92.5 अरब डॉलर का तीसरा बेलआउट पैकेज देने को तैयार हो गए। ग्रीस को ये पैसे तीन साल में मिलेंगे। लेकिन, इसके लिए ग्रीस को अपने यहां आर्थिक सुधार करने होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं