अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दर कब से बढ़ाएगा, इस पर दुनियाभर के बाजारों की नजर है।
कुछ जानकार इस साल के अंत से ब्याज दर में बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे हैं तो कुछ लोग सितंबर से। हालांकि IMF यानी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष अगले साल से ब्याज दर बढ़ाने की अपील कर रहा है।
जैनेट येलेन का क्या कहना है-
उधर, फेडरल रिजर्व की चेयरमैन जैनेट येलेन ने कहा है कि वो इस साल के अंत में ब्याज दर बढ़ाने की प्रक्रिया पर काम कर रहीं हैं। जून में फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद येलेन पहली बार इकोनॉमी पर चर्चा करते हुए कहा कि अमेरिका कंज्यूमर स्पेंडिंग बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं और रोजगार मार्केट में आगे और सुधार की उम्मीद है। येलेन ने हालांकि ये भी माना कि इकोनॉमी ग्रोथ और महंगाई के बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल है। येलेन के मुताबिक, मेहनताना (वेज) में कम बढ़ोतरी, श्रमिकों की कम भागीदारी दर और निराशाजनक उत्पादकता अब भी चिंता का विषय है।
बोस्टन फेडरल रिजर्व के प्रेसिडेंट एरिक रोसेनग्रेन ने कहा है कि अगर अमेरिकी ग्रोथ में लगातार सुधार होता है तो ब्याज दर बढ़ाने के सही समय हो सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि इकोनॉमी के लिए अब भी कई दिक्कतें हैं, मसलन, चीन में स्लो डाउन, ग्रीस कर्ज संकट, क्रूड की कीमतों में हाल की गिरावट।
रोसेनग्रेन ने कहा है कि अगर लेबर मार्केट में लगातार सुधार होता है और महंगाई दर 2 % के करीब रहती है, तो सितंबर में ब्याज दर करीब शून्य से बढ़ाने का सही समय हो सकता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि अभी इस तरह के संकेत नहीं मिल रहे हैं लेकिन डाटा का इंतजार करने के लिए अभी भी दो महीने का समय बाकी है।

कोई टिप्पणी नहीं