इंडियन बैंक, फेडरल बैंक के भी लोन हुए सस्ते

हाल ही में रेपो रेट में कटौती का फायदा देते हुए इंडियन बैंक और फेडरल बैंक ने बेस रेट या मिनिमम लेंडिंग रेट में 0.3% तक की कमी की है।

इंडियन बैंक:
इंडियन बैंक ने लेंडिंग रेट में 0.3% की कमी कर दी है जो कि 8 जून से लागू हो गई है। बैंक का नया बेस या मिनिमम लेंडिंग रेट 10.25% से घटकर 9.95% हो गया है जबकि बेंचमार्क प्राइम लंडिंग रेट (BPLR) 14.50 % से कम होकर 14.20% हो गया है।

फेडरल बैंक:
उधर, फेडरल बैंक ने भी बेस रेट में चौथाई परसेंट की कटौती करते हुए 10.20% से 9.95% कर दिया है। बैंक की नई दर 18 जून से लागू होगी।

रिजर्व बैंक ने 2 जून को रेपो रेट में चौथाई परसेंट की कटौती की थी जिसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलावा इलाहाबाद बैंक, देना बैंक,पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और सिंडिकेट बैंक समेत कई
सरकारी बैंकों ने लोन सस्ता करने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं