लोन ग्राहकों को बड़ी राहत, कई बैंकों ने सस्ते किए कर्ज

रिजर्व बैंक के रेपो रेट में चौथाई परसेंट कटौती का फायदा बैंकों ने देना शुरू कर दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों ने बेस रेट या मिनिमम लेंडिंग रेट में कटौती कर दी है। रिजर्व बैंक ने इस साल तीन बार रेपो रेट घटा चुका है।
किन बैंकों के लोन हुए सस्ते: 
-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: स्टेट बैंक ने बेस रेट 0.15% कम करके 9.85% से 9.70% कर दिया है। बैंक की नई दरें 8 जून से  लागू होंगी। पिछले दो महीने में स्टेट बैंक ने दूसरी बार कर्ज की दरें घटाई है।

-इलाहाबाद बैंक: इलाहाबाद बैंक ने बेस रेट को घटाकर 10.25% से 9.95% कर दिया है जो कि 8 जून से लागू होगा।

-देना बैंक:  देना बैंक ने भी अपने लोन ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कर्ज की दर 0.25% घटाकर 10.25%  
से 10% कर दिया है।

-पंजाब एंड सिंध बैंक: उधर, पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी लेंडिंग रेट में 0.25% की कटौती करते हुए 10.25% से
10% कर दिया है।  

बैंक की लेंडिंग रेट में इस कटौती के बाद लोन ग्राहकों पर से होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेत सभी प्रकार के लोन की EMI कम हो जाएगी।

कितना सस्ता हुआ कर्ज:(% में)
बैंक                नई कर्ज दर     पुरानी कर्ज दर   बदलाव
SBI               9.70             9.85              0.15
इलाहाबाद बैंक   9.95            10.25            0.30
देना बैंक            10               10.25            0.25
पंजाब एंड सिंध बैंक 10            10.25            0.25

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती की क्या वजह बताई, पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं....
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/06/rbi-025-emi-crr.html

कोई टिप्पणी नहीं