मंगलवार, 16 जून 2015

व्यापार घाटा 3 महीने के निचले स्तर पर, लेकिन एक्सपोर्ट भी गिरा

मई में व्यापार घाटा तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है लेकिन पिछले साल के मई के मुकाबले
एक्सपोर्ट में भी आई कमी चिंता की बात है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के
मुताबिक, मई में व्यापार घाटा 10.4 अरब अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया जो कि अप्रैल में 11 अरब अमेरिकी डॉलर था।

मई में भारत का विदेशी व्यापार: 
मई में अगर एक्सपोर्ट की बात करें तो 22.34 अरब अमेरिकी डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ था जो कि पिछले साल के मई के मुकाबले 20.19% कम है। पिछले साल मई में हमने 28 अरब अमेरिकी डॉलर का एक्सपोर्ट किया था।
अगर मई के दौरान इंपोर्ट की बात करें तो इसमें पिछले साल के मई के मुकाबले 16 % से ज्यादा की गिरावट आई है। पिछले साल मई में देश ने 39.23 अरब अमेरिकी डॉलर का इंपोर्ट किया था, जो कि इस साल मई में कम होकर 32.75 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

मई 2015 में भारत का विदेशी व्यापार (YoY)
एक्सपोर्ट: US $22346.75 मिलियन (-20.19%)
            : Rs. 142572.92 करोड़  (-14.14)

इंपोर्ट: US $32752.99 मिलियन (-16.52%)
       :Rs.208965.06 करोड़ (-10.19%)

बात अगर इस फाइनेंशियल साल के शुरुआती दो महीने अप्रैल-मई की करें तो इस दौरान भी पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले एक्सपोर्ट-इंपोर्ट में कमी आई है।  इस साल अप्रैल-मई में 44.40 अरब अमेरिकी डॉलर का एक्सपोर्ट किया गया जो कि पिछले साल की इसी अवधि में किए गए एक्सपोर्ट 53.63 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17.21% कम है। वहीं इस दौरान कुल इंपोर्ट 12.21% कम होकर 74.95 अरब अमेरिकी डॉलर से 65.80 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया।

अप्रैल-मई 2015-16 में भारत का विदेशी व्यापार (YoY)
                                                                                   एक्सपोर्ट: US $44401.47 मिलियन (-17.21%)
                                                                                                  : Rs. 280973.36 करोड़  (-12.40%)
इंपोर्ट: US $$65800.01 मिलियन (-12.21%)
       :Rs.416345.69 करोड़ (-7.12%)

मई में ऑयल इंपोर्ट में 41% की जबकि अप्रैल-मई में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में  41.76% की कमी दर्ज की गई है जो कि घरेलू इकोनॉमी के लिए अच्छे संकेत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें