शनिवार, 1 नवंबर 2025

Sanofi India: 1 शेयर पर ₹75.00 अंतरिम डिविडेंड, डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 7 नवंबर

 Sanofi India: 1 शेयर पर ₹75.00 अंतरिम डिविडेंड, डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 7 नवंबर                   

फार्मा कंपनी Sanofi India अपने निवेशकों को 1 शेयर पर ₹75.00 अंतरिम डिविडेंड देगी। तो अगर आपके पास कंपनी का 100 शेयर होगा, तो डिविडेंड के तौर पर 7500 रु. की कमाई होगी। डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 7 नवंबर  है यानी जिनके पास 7 नवंबर को कंपनी का शेयर होगा, उनको डिविडेंड दिया जाएगा। योग्य निवेशकों के बचत खाते में डिविडेंड का भुगतान 30 नवंबर तक कर दिया जाएगा। 31 अक्टूबर को कंपनी का शेयर बीएसई पर 16 रु. 20 पैसा सस्ता होकर 4792 रु. 90 पैसे पर बंद हुआ। कंपनी का फुल मार्केट कैप करीब 11,038 करोड़ रुपए है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें