देश का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ब्याज घटाता है, बढ़ाता है या फिर जस का तस रखता है, इसकी घोषणा आज करेगा। इस बारे में रिजर्व बैंक की मौद्रिक पॉलिसी कमिटी (RBI MPC) की 8 अगस्त से चल रही बैठक आज खत्म होने वाली है। ज्यादातर जानकार मान रहे हैं कि RBI MPC ब्याज दर को जस का तस रखेगी। हालांकि, ब्याज दर की घोषणा करते समय हाल के दिनों में बेकाबू होती महंगाई दर पर भी नजर रखी जाएगी।
RBI ने महंगाई दर को 2-6 प्रतिशत के दायरे में रखते हुए 4 प्रतिशत तक रखने का लक्ष्य तय किया है। हालांकि जून में खुदरा महंगाई दर 4.81 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।
फरवरी 2022 से मई 2023 तक रेपो रेट में 250 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा चुकी है। हालांकि, पिछली दो बैठक से रेपो रेट को जस का तस रखा जा रहा है।
> RBI की मौजूदा दर : (Source: www.rbi.org.in)
नीति रिपो दर | : 6.50% |
स्थायी जमा सुविधा दर | : 6.25% |
सीमांत स्थायी सुविधा दर | : 6.75% |
बैंक दर | : 6.75% |
प्रत्यावर्तनीय रिपो दर | : 3.35% |
एसएलआर : 18.00%
अगर महंगाई दर को देखते हुए उस पर काबू करने के लिए रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी होती है, तो बैंक लोन महंगे कर सकते हैं, लेकिन रेट को जस का तस रखने की स्थिति में कर्जदारों को कुछ हद तक कर्ज का बोझ बढ़ने की आशंका से राहत मिल सकती है।
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
-Videos on IPO, share market: -Videos on Mutual Fund -Insurance हर किसी के लिए क्यों जरूरी पर Video -Videos on FD/RD,Bank,Post office -Videos on Home Loan, Home -Videos on PF, Pension Scheme, Retirement Fund -Videos on Children & Women's Fin. Planning -Videos on Savings, Investment, Fin.Literacy, Fin.Planning -Income Tax & How to save Tax पर Video -Video on Gold & Silver Investment; सोना और चांदी में निवेश पर वीडियो -Videos on Bitcoin, Cryptocurrency investment -Video on Commodities - Money, investment, savings in Marathi (beyourmoneymanagerMarathi)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें