भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), सितंबर 2022भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2022 के अंत के भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए[1]।
सितंबर 2022 के अंत में भारत की आईआईपी की मुख्य विशेषताएं
भारत पर अनिवासियों के निवल दावों में 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान 34.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई और सितंबर 2022 में यह 389.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
आरक्षित आस्तियों में गिरावट के कारण जुलाई-सितंबर 2022 के दौरान भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों में (-)43.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई है, जबकि व्यापार ऋण, मुद्रा और जमाराशियों, तथा विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में वृद्धि दर्ज की गई है; भारत में अनिवासियों की वित्तीय आस्तियों में कमी अपेक्षाकृत कम [(-)9.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर] थी (तालिका 1)।
भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में आरक्षित आस्तियां प्रमुख घटक (62.9 प्रतिशत हिस्सेदारी) बनी रहीं; जुलाई-सितंबर 2022 के दौरान इसमें 56.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई थी, जिसका एक प्रमुख कारण मूल्यन हानि था (तालिका 2)।
2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान भारत की विदेशी देयताओं में गिरावट का मुख्य कारण प्रत्यक्ष निवेश (निवल) बहिर्वाह को माना गया था; पोर्टफोलियो और अन्य निवेशों में भी व्यापार ऋण, जिसमें 5.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, को छोड़कर निवल आधार पर मामूली गिरावट दर्ज की गई।
अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की विनिमय दर में भिन्नता ने भी देयताओं में परिवर्तन को प्रभावित किया, जब उनका अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मूल्य निर्धारण किया गया।
कुल विदेशी देयताओं में ऋण और ऋण से इतर देयताओं की समान हिस्सेदारी जारी रही (तालिका 3)।
अंतरराष्ट्रीय देयताओं की तुलना में अंतरराष्ट्रीय आस्तियों का अनुपात सितंबर 2022 में घटकर 68.5 प्रतिशत रह गया, जो एक तिमाही पहले 71.5 प्रतिशत था।
तालिका 1: भारत की समग्र अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति |
(बिलियन अमेरिकी डॉलर) |
अवधि | सितंबर-21 (आसं) | दिसंबर-21 (आसं) | मार्च-22 (आसं) | जून-22 (आसं) | सितंबर-22 (अ) |
निवल आईआईपी (ए-बी) | -335.1 | -352.5 | -358.2 | -355.3 | -389.6 |
ए. आस्तियां | 932.3 | 927.9 | 920.5 | 891.4 | 847.5 |
1. प्रत्यक्ष निवेश | 203.8 | 208.1 | 211.6 | 214.2 | 216.8 |
1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर | 128.1 | 130.9 | 132.8 | 134.3 | 135.8 |
1.2 ऋण लिखत | 75.7 | 77.2 | 78.8 | 79.9 | 81.0 |
2. पोर्टफोलियो निवेश | 8.6 | 9.7 | 10.6 | 10.6 | 11.0 |
2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर | 4.6 | 6.1 | 1.1 | 8.1 | 6.3 |
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 4.0 | 3.6 | 9.5 | 2.5 | 4.7 |
3. अन्य निवेश | 84.5 | 76.5 | 91.0 | 77.4 | 87.0 |
3.1 ट्रेड क्रेडिट | 11.8 | 12.8 | 18.5 | 21.2 | 24.8 |
3.2 ऋण | 10.8 | 8.9 | 10.5 | 6.5 | 8.1 |
3.3 करेंसी और जमाराशियां | 42.3 | 34.8 | 42.1 | 30.2 | 33.5 |
3.4 अन्य आस्तियां | 19.6 | 20.0 | 19.9 | 19.5 | 20.6 |
4. आरक्षित परिसंत्तियां | 635.4 | 633.6 | 607.3 | 589.2 | 532.7 |
ख. देयताएं | 1,267.4 | 1,280.4 | 1,278.7 | 1,246.7 | 1,237.1 |
1. प्रत्यक्ष निवेश | 506.7 | 514.1 | 521.7 | 517.3 | 510.1 |
1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर | 480.7 | 487.9 | 494.0 | 489.6 | 482.0 |
1.2 ऋण लिखत | 26.0 | 26.2 | 27.7 | 27.7 | 28.1 |
2. पोर्टफोलियो निवेश | 291.2 | 284.6 | 270.4 | 246.3 | 245.7 |
2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर | 177.0 | 172.8 | 156.4 | 135.4 | 137.0 |
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ | 114.2 | 111.8 | 114.0 | 110.9 | 108.7 |
3. अन्य निवेश | 469.4 | 481.6 | 486.6 | 483.1 | 481.3 |
3.1 ट्रेड क्रेडिट | 104.4 | 113.4 | 118.2 | 123.2 | 128.3 |
3.2 ऋण | 192.1 | 194.9 | 195.2 | 191.6 | 188.5 |
3.3 करेंसी और जमाराशियां | 142.9 | 143.5 | 141.0 | 137.4 | 135.6 |
3.4 अन्य आस्तियां | 30.0 | 29.8 | 32.2 | 30.9 | 28.9 |
मेमो मद: देयताओं की तुलना में आस्ति अनुपात (%) | 73.6 | 72.5 | 72.0 | 71.5 | 68.5 |
नोट: 1. आसं: आंशिक संशोधित, अ: अनंतिम 2. पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का योग कुल योग में नहीं जोड़ा गया है। |
तालिका 2: भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना |
(प्रतिशत) |
अवधि | सितंबर-21 (आसं) | दिसंबर-21 (आसं) | मार्च-22 (आसं) | जून-22 (आसं) | सितंबर-22 (अ) |
ए. आस्तियां |
1. प्रत्यक्ष निवेश | 21.9 | 22.4 | 23.0 | 24.0 | 25.6 |
2. पोर्टफोलियो निवेश | 0.9 | 1.1 | 1.1 | 1.2 | 1.3 |
3. अन्य निवेश | 9.1 | 8.2 | 9.9 | 8.7 | 10.2 |
4. आरक्षित आस्तियां | 68.1 | 68.3 | 66.0 | 66.1 | 62.9 |
कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 |
बी. देयताएँ |
1. प्रत्यक्ष निवेश | 40.0 | 40.2 | 40.8 | 41.5 | 41.2 |
2. पोर्टफोलियो निवेश | 23.0 | 22.2 | 21.1 | 19.8 | 19.9 |
3. अन्य निवेश | 37.0 | 37.6 | 38.1 | 38.7 | 38.9 |
कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 |
तालिका 3: भारत के विदेशी ऋण और ऋण से इतर देयताओं का हिस्सा |
(प्रतिशत) |
अवधि | सितंबर-21 (आसं) | दिसंबर-21 (आसं) | मार्च-22 (आसं) | जून-22 (आसं) | सितंबर-22 (अ) |
गैर-ऋण देयताएं | 51.9 | 51.6 | 50.9 | 50.1 | 50.0 |
ऋण देयताएं | 48.1 | 48.4 | 49.1 | 49.9 | 50.0 |
कुल | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 | 100.0 |
[1] भारत का तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल में प्रसारित किया जाता है। पिछला तिमाही आईआईपी (जून 2022 के अंत के लिए) 30 सितंबर 2022 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी किया गया था।
(साभार- www.rbi.org.in)
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें