बुधवार, 9 नवंबर 2022

यवतमाल के बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक के ग्राहकों की मुश्किलें जारी

                                     

देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का प्रतिबंध झेल रहे महाराष्ट्र के यवतमाल के बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। बैंक पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी गई है। यह अवधि 8 नवंबर 2022 से बढ़ाकर 8 फरवरी 2023 कर दी गई है। 

बैंक पर सबसे पहले 8 नवंबर 2021 के कारोबार की समाप्ति से छह महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे समय समय पर बढ़ाया जाता रहा है। प्रतिबंध की अवधि के दौरान बैंक के ग्राहक अपने खाता से केवल ₹5000 तक ही निकाल सकेंगे, चाहे आपके कितने भी पैसे क्यों ना जमा हो। ये ₹5000 ग्राहक के सभी तरह के खाते चाहे बचत खाता हो, चालू खाता हो, एफडी या आरडी या कोई और जमा स्कीम हो, मिलाकर होगा। इस ₹5000 में चाहे ग्राहक एटीएम से पैसे निकाले, चाहे किसी को डीडी या चेक या ऑनलाइन ट्रांसफर करे, सब शामिल होगा। 

इस प्रतिबंध के तहत यवतमाल के बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक बिना आरबीआई की मंजूरी के नया लोन नहीं दे सकता है, लोन का नवीनी करण भी नहीं कर सकता है। 

>इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं   

(साभार: www.rbi.org.in)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


 



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें