जो लोग पीपीएफ, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, पोस्ट ऑफिस एफडी, एससीएसएस समेत तमाम छोटी बचत योजनाओं में पैसे लगाने की सोच रहे हैं, उनको झटका लगा है। सरकार ने इन बचत योजनाओं पर एक जुलाई से लेकर 30 सितंबर 2019 तिमाही के दौरान दिये जाने वाले ब्याज दरों में अप्रैल-जून 2019 तिमाही के मुकाबले 0.10 प्रतिशत कम कर दिया है। हालांकि, बचत जमा पर पहले की ही तरह सालाना 4 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा।
आपको बता दूं कि भारत सरकार के निर्णय को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री की मंजूरी मिलने पर अल्प बचत योजनाओं की ब्याज दरों को हर तिमाही में अधिसूचित किया जाता है। इन योजनाओं में अंतर्निहित ब्याज चक्रवृद्धि/भुगतान के आधार पर ब्याज दरें निम्नानुसार होंगी:-

बचत योजना | 01.04.2019 से 30.06.2019 तक के लिए ब्याज दर (सालाना%) | 01.07.2019 से 30.09.2019 तक के लिए ब्याज दर (सालाना%) | आकलन की आवृत्ति * |
बचत जमा | 4.0 | 4.0 | वार्षिक |
1 वर्षीय सावधि जमा | 7.0 | 6.9 | तिमाही |
2 वर्षीय सावधि जमा | 7.0 | 6.9 | तिमाही |
3 वर्षीय सावधि जमा | 7.0 | 6.9 | तिमाही |
5 वर्षीय सावधि जमा | 7.8 | 7.7 | तिमाही |
5 वर्षीय आवर्ती जमा | 7.3 | 7.2 | तिमाही |
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (5 वर्ष) | 8.7 | 8.6 | तिमाही और देय |
5 वर्षीय मासिक आय खाता | 7.7 | 7.6 | मासिक और देय |
5 वर्षीय राष्ट्रीय बचत पत्र | 8.0 | 7.9 | वार्षिक |
सार्वजनिक भविष्य निधि योजना | 8.0 | 7.9 | वार्षिक |
किसान विकास पत्र | 7.7 (परिपक्वता 112 माह में) | 7.6 (परिपक्वता 113 माह में) | वार्षिक |
सुकन्या समृद्धि योजना | 8.5 | 8.4 | वार्षिक |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें