देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI बैंक में FD करवाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल बैंक ने जमा ब्याज दरों में 0.25% तक की कटौती कर दी है। बैंक की ओर जारी जानकारी के मुताबिक, चुनिंदा अवधियों के लिए टर्म डिपॉजिट की दरें 0.10% से 0.25 % तक कम कर दी गई है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अब आप अगर बैंक में एफडी करेंगे तो आपको 0.10% से 0.25 % कम ब्याज मिलेगा। नई दरें 17 जून 2019 से लागू हो गईं।
बैंक ने 61 दिन से लेकर 90 दिन, 91 दिन से लेकर 120 दिन और 121 दिन से लेकर 184 दिनों तक की 2 करोड़ से कम की एफ डी पर ब्याज सामान्य नागरिकों (60 साल या उससे कम उम्र) के लिए ब्याज दर सालाना 6.25 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.75 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।,
इसी तरह, 390 दिनों से लेकर दो साल तक की 2 करोड़ रुपए से कम की एफ डी पर ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 7.3 प्रतिशत और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 7.8 प्रतिशत सालाना कर दिया है। पहले इस अवधि के दौरान दोनों कैटेगरी में 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिल रहा था।
इसी तरह, दो साल एक दिन से लेकर 3 साल तक की 2 करोड़ रुपए से कम की एफ डी पर ब्याज दर सामान्य नागरिकों के लिए 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 7.5 प्रतिशत सालाना कर दिया है। पहले इस अवधि के दौरान दोनों कैटेगरी में 0.20 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिल रहा था।
2 करोड़ से कम की एफ डी पर ICICI बैंक की नई ब्याज दरें :
अवधि | आम नागरिक (% p.a.) | वरिष्ठ नागरिक (% p.a.) |
---|---|---|
7 days to 14 days | 4 | 4.5 |
15 days to 29 days | 4.25 | 4.75 |
30 days to 45 days | 5.5 | 6 |
46 days to 60 days | 6 | 6.5 |
61 days to 90 days | 6 | 6.5 |
91 days to 120 days | 6 | 6.5 |
121 days to 184 days | 6 | 6.5 |
185 days to 289 days | 6.5 | 7 |
290 days to less than 1 year | 6.75 | 7.25 |
1 year to 389 days | 6.9 | 7.4 |
390 days to 2 years | 7 | 7.5 |
2 years 1 day up to 3 years | 7.3 | 7.8 |
3 years 1 day up to 5 years | 7.25 | 7.75 |
5 years 1 day up to 10 years | 7 | 7.5 |
5 Years Tax saver FD (Max up to Rs. 1.50 lac) | 7.25 | 7.75 |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें