बुधवार, 4 अक्टूबर 2017

RBI की मौद्रिक नीति समिति के फैसले पर सरकार ने क्या कहा

सरकार ने नीतिगत दर और नीतिगत रुख को अपरिवर्तित रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के निर्णय पर संज्ञान लिया
(Source: pib.nic.in)
सरकार ने नीतिगत दर और नीतिगत रुख को अपरिवर्तित रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के निर्णय पर संज्ञान लिया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अपना चौथा द्विमासिक मौद्रिक नीति विवरण जारी करने के संदर्भ में वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किये गए बयान का पाठ इस प्रकार है -
"हमने यह पाया है कि एमपीसी द्वारा यह निर्णय अंतर्निहित विश्लेषण के आलोक में लिया गया है जिसका अर्थ है : (i) 2017-18 के लिए वास्तविक जीवीए वृद्धि में 7.3 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत तक की गिरावट का पूर्वानुमान लगाया गया है, इससे उत्पादन अंतर को और बढ़ावा मिलेगा; और (ii) वर्ष की दूसरी छमाही में सीपीआई मुद्रास्फीति में मामूली  वृद्धि के संशोधन का अनुमान व्यक्त किया गया है जिसका अर्थ है कि वर्ष 2017-18 के लिए कुल मिलाकर 4 प्रतिशत से भी कम औसत मुद्रास्फीति रहना।
सरकार बी2बी एनबीएफसी वित्तीय नियमों को अंतिम रूप देने के लिए संस्थागत निर्माण पहलों का भी स्वागत करती है जिससे छोटी कंपनियों के लिए वित्तपोषण में सुधार आएगा और इससे स्टॉक एक्सचेंजों और अन्य उपायों द्वारा बोलियों के एकत्रीकरण के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियों में खुदरा भागीदारी बढ़ेगी।"                                      जैसी की उम्मीद की जा रही थी कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक पॉलिसी कमेटी 3,4 अक्टूबर की बैठक के बाद ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करेगी, वैसा ही हुआ।  ब्याज दर पूर्ववत रखी गई। हालांकि, एसएलआर में आधे प्रतिशत की कटौती करते हुए इसे मौजूदा 20% से 19.5% कर दिया है। नया एसएलआर 14 अक्टूबर से लागू होगा। उधर, 2017-18 के GVA ग्रोथ अनुमान 7.3 प्रतिशत से संशोधित कर 6.7 प्रतिशत कर दिया।


-रेपो रेट                                  : 6.00%
-रिवर्स रेपो रेट                     : 5.75%
-मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट (MSF) : 6.25%
-बैंक रेट                             : 6.25%
-कैश रिजर्व रेश्यो (CRR)   : 4%
-एसएलआर                         : 20.00% से घटाकर 19.5%
-बेस रेट                              : 9.00% - 9.55%
-MCLR (Overnight) : 7.75% - 8.10%
-Savings Deposit Rate : 3.50% - 4.00%
- Term Deposit Rate > 1 Year: 6.25% - 6.75%


• CPI seen 4.2-4.6% in Oct-Mar
• Next MPC meeting on Dec 5-6

((फाइनेंस का फंडा: भाग-21, RBI की क्या भूमिका है (मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के बारे में जानें (मौद्रिक पॉलिसी क्या है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें