हर किसी की जुबां पर किसी भी वैज्ञानिक का पहला नाम आता है, तो वो हैं सर आइजक न्यूटन। न्यूटन के गति के तीन नियम से शायद ही कोई शख्स अन्जान हो। लेकिन, क्या आपको पता है न्यूटन शेयर बाजार में भी पैसे लगाते थे? जी हां, वो शेयर बाजार के निवेशक तो थे, लेकिन स्मार्ट नहीं, जैसा कि वो स्मार्ट वैज्ञानिक थे।
शेयर बाजार के अपने अनुभव के बारे में उन्होंने लिखा है," सितारों की चाल की गणना कर सकता हूं, लेकिन शेयर बाजार को लेकर इंसानों के पागलपन की नहीं।" न्यूटन के इस अनुभव का जिक्र बेंजामिन ग्राहम ने अपने मशहूर पुस्तक The Intelligent Investor में किया है। दरअसल, उनके इस अनुभव से एक दिलचस्प वाकया जुड़ा हुआ है, जिसे हर शेयर बाजार के निवेशक को समझना चाहिए।
1720 में न्यूटन ने साउथ सी कंपनी के शेयरों में पैसा लगाया था। यह शेयर तब इंग्लैंड के निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा और ग्लैडियेटर शेयर हुआ करता था। न्यूटन ने इस शेयर से शत-प्रतिशत रिटर्न कमाकर उसे बेच दिया। न्यूटन ने साउथ सी कंपनी के शेयरों को बेचकर 7,000 पाउंड का मुनाफा कमाया। लेकिन, कुछ समय के बाद इस साउथ सी कंपनी के शेयर के प्रति निवेशकों में फिर से दीवानगी देखी जाने लगी। इस तेजी को देखकर वैज्ञानिक न्यूटन भी और अधिक कमाई की उम्मीदों को नहीं रोक सके और उन्होंने अपनी सारी कमाई फिर से उसी शेयर में लगा दिया।
>साउथ सी कंपनी के शेयर का प्रदर्शन:
न्यूटन ने काफी अधिक कीमत पर साउथ सी कंपनी का शेयर खरीदा लेकिन इस बार उनको जोरदार नुकसान हुआ। साउथ सी कंपनी के शेयर में आई गिरावट से न्यूटन 20 हजार पाउंड (2002-2003 के हिसाब से 3 मिलियन डॉलर) गंवा बैठे। इस वाकये के बाद न्यूटन जीवन भर कभी भी किसी के साथ साउथ सी कंपनी के बारे में कोई जिक्र नहीं किया।
आप तो जानते ही हैं कि उन्होंने कैलकुलस की खोज की थी। साथ ही उनके मशहूर गति के नियम से भला आज कौन अन्जान होगा। लेकिन, शेयर बाजार की चाल समझने में उन्होंने गलती कर दी। न्यूटन ने साउथ सी कंपनी में निवेश के संबंध में अपने अनुभव के बारे में लिखा, ," सितारों की चाल की गणना कर सकता हूं, लेकिन शेयर बाजार को लेकर इंसानों के पागलपन की नहीं।" इस घटना से यही संदेश जाता है कि आप भले ही किसी
भी क्षेत्र में स्मार्ट हों, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि शेयर बाजार के भी आप स्मार्ट इन्वेस्टर हैं।
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
((जानें वो आंकड़े-सूचना-सरकारी फैसले और खबर, जो शेयर मार्केट पर डालते हैं असर
((ये दिसंबर तिमाही को कुछ Q2, कुछ Q3 तो कुछ Q4 क्यों बताते हैं ?
((कैसे करें शेयर बाजार में एंट्री
((सामान खरीदने जैसा आसान है शेयर बाजार में पैसे लगाना
((खुद का खर्च कैसे मैनेज करें?
(ब्लॉग एक, फायदे अनेक
Plz Follow Me on:
((निवेश: 5 गलतियों से बचें, मालामाल बनें Investment: Save from doing 5 mistakes
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें