शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016

OBC के बचत खाताधारकों के लिए अच्छी खबर

अगर आपका बचत खाता सरकारी बैंक ओबीसी यानी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक अब आपको छमाही के बदले मासिक आधार पर ब्याज देगा। बैंक मासिक आधार पर बचत खाते पर ब्याज देने की शुरुआत इसी महीने की एक तारीख से करेगा। रिजर्व बैंक ने कुछ ही दिन पहले बैंकों से बचत खातों पर कम अंतराल पर ब्याज देने को कहा था।

OBC ने अपने वक्तव्य में कहा है कि बचत खाते पर मासिक आधार पर ब्याज देने वालों में अब वो भी शामिल
हो गया है। पिछले महीने ही रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा था कि वो बचत खाताधारकों को तिमाही या उससे भी कम अंतराल पर ब्याज दें। फिलहाल बैंक छह महीने पर बचत खाताधारकों को ब्याज देते हैं। बचत खाते पर दैनिक आधार पर ब्याज की गणना एक अप्रैल 2010 से शुरू हुई थी। सरकारी बैंक जहां बचत खाते पर सालाना 4% ब्याज देते हैं वहीं प्राइवेट बैंक 6% तक ब्याज देते हैं।

2011 में रिजर्व बैंक ने बचत खाते की जमा दरें तय करने की आजादी दी थी। लेकिन, साथ ही बैंकों को 1 लाख रुपए तक की जमा राशि पर एकसमान ब्याज देने को भी कहा था। हालांकि, इससे अधिक की बचत खाते जमा राशि पर बैंकों को अलग-अलग ब्याज दर तय करने की छूट मिली थी।

((बैंक FD, सेविंग्स डिपॉजिट से बेहतर क्यों है लिक्विड फंड
((SBI, ICICI बैंक का होम लोन ग्राहकों को तोहफा 
((वित्त वर्ष 2016-17 के वित्तीय सफर को कैसे बनाएं शानदार 
((आपके पैसों पर अप्रैल इफेक्ट: कहीं कम ब्याज, कहीं मिलेगा ब्याज, कर्ज दर के नए नियम 
((1 अप्रैल से PPF समेत छोटी बचत स्कीम्स पर कम ब्याज मिलेगा 

Plz Follow Me on: 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें