निजी बैंक डीसीबी बैंक ने वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही जनवरी-मार्च के दौरान शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 10.5% बढ़ोतरी की जानकारी दी है। हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2015-16 में इससे पिछले के वित्त वर्ष के मुकाबले शुद्ध मुनाफा महज 2% बढ़कर 195 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
अगर बैंक के नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) की बात करें, तो जनवरी-मार्च 2015-16 में 2014-15 की समान तिमाही के मुकाबले 30% बढ़कर 130 करोड़ रुपए से 169 करोड़ रुपए और अन्य इनकम इस दौरान 33% बढ़कर 46.27 करोड़ से 61.45 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
इस दौरान बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। बैंक का ग्रॉस एनपीए जनवरी-मार्च 2014-15 में कुल लोन का 1.76% था जो कि जनवरी-मार्च 2015-16 में घटकर 1.51% पर आ गया। इस दौरान बैंक का नेट एनपीए (एनएनपीए) 1.01% से 0.75% पर आ गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें