म्युचुअल फंड निवेश (भविष्य में मुनाफे की उम्मीद में पैसे खर्च करना) का एक जरिया माना जाता है,
लेकिन आम लोगों में इसकी लोकप्रियता का अभी इंतजार है। यही वजह है कि मार्केट रेगुलेटर सेबी आम लोगों के बीच म्युचुअल फंड के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए अब बॉलीवुड शहंशाह बिग बी यानी अमिताभ बच्चन, भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के अलावा पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियों की मदद लेने पर विचार कर रहा है।
माना जा रहा है कि हाल ही में म्युचुअल फंड हाउसेज और सेबी के उच्च अधिकारियों के बीच हुई एक बैठक के दौरान इन सितारों के इस्तेमाल को लेकर फैसला हुआ है। इस प्रस्ताव को सेबी चेयरमैन यू के सिन्हा के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। अगर ये प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो सिलेब्रिटीज म्युचुअल फंड का प्रचार करते नजर आ सकते हैं। साथ एएमएफआई (एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया) इसकी नोडल एजेंसी होगी। इस प्रस्ताव में हालांकि इंडिविजुअल फंड हाउसेज और इंडिविजुअल फंड प्रोडक्ट्स के लिए हस्तियों के प्रचार की अनुमति नहीं होगी। ऐसा निवेशकों को किसी तरह के भ्रम से बचने के लिए किया गया है।
सेबी को उम्मीद है कि जानीमानी हस्तियों द्वारा म्युचुअल फंड के प्रचार-प्रसार से इसमें निवेश में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय करीब 13.5 लाख करोड़ रुपए वाले घरेलू म्युचुअल फंड्स कारोबार में देश के टॉप 15 शहरों से बाहर की हिस्सेदारी 16 % से भी कम है। म्युचुअल फंड्स इंडस्ट्री का मानना है कि शहरों और गांवों के ज्यादातर लोग स्टॉक्स, बांड्स, म्युचुअल फंड्स जैसे निवेश के साधनों को नहीं समझते हैं। इसलिए अब कुछ फंड हाउस अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए हिन्दी शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
((म्युचुअल फंड के जरिए फाइनेंशियल प्लानिंग पूरी करें
((म्युचुअल फंड: क्यों है निवेश का सबसे बेहतर जरिया: भाग-1
((म्युचुअल फंड: क्यों है निवेश का सबसे बेहतर जरिया: भाग-2
((म्युचुअल फंड कंपनियों की सूची

Plz Follow Me on:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें