गुरुवार, 4 जून 2015

बैंक FD में पैसे लगाने से पहले ब्याज दर जरूर देख लें

अगर आप बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट करने जा रहे हैं तो पहले उस पर मिलने वाले ब्याज दर की जानकारी जरूर ले लें। हो सकता है आपके बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कटौती कर दी हो।
रिजर्व बैंक के हाल ही में रेपो रेट में चौथाई परसेंट कटौती के बाद कुछ बैंकों ने बेस रेट में कमी करके लोन ग्राहकों को जहां राहत दी है वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट रेट घटाकर इन्वेस्टमेंट के लिए दूसरे आकर्षक साधन तलाशने के लिए मजबूर कर दिया है।

सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने चुनिंदा मैच्योरिटी वाले घरेलू टर्म डिपॉजिट की दरों में चौथाई परसेंट की कमी की है जो कि 8 जून से लागू होगी। उधर, प्राइवेट बैंक ICICI बैंक और एक्सिस बैंक ने भी बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दर में कटौती कर दी है।

ICICI बैंक ने एक करोड़ रुपए से अधिक की डिपॉजिट के ब्याज में जहां 5-25 बेसिस प्वाइंट की कमी की है वहीं एक्सिस बैंक ने 5 करोड़ रुपए से अधिक की बल्क डिपॉजिट पर अब पहले के मुकाबले 10-20 बेसिस प्वाइंट कम ब्याज देगा।


इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में चौथाई से आधे परसेंट तक की कमी कर दी थी।
किस-किस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटाई ब्याज दर-
बैंक
अवधि
ब्याज दर सालाना (%)
SBI
1 साल-455 दिन
8
PNB
1 साल
8.5
ICICI बैंक
1 साल-389 दिन
8
HDFC बैंक
1 साल-13 महीना
8.5
एक्सिस बैंक
1 साल
8.4
Source: बैंक्स



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें