बुधवार, 10 जून 2015

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का लोन हुआ सस्ता

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने अपने लोन ग्राहकों को अच्छी खबर दी है जबकि आईडीबीआई बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट्स करने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है।


यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया:
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया से लोन लेना अब सस्ता हो गया है। साथ ही मौजूदा लोन ग्राहकों पर से EMI  का बोझ भी कुछ कम होगा। बैंक ने बेस रेट या मिनिमम लेंडिंग रेट 0.1% घटाकर 10.00% से  9.90% सालाना
कर दिया है। बैंक की नई दरें 19 जून से लागू होगी।

बैंक ने पिछले ही हफ्ते रिटेल टर्म डिपॉजिट्स रेट में कमी की थी। बैंक ने 1 साल तक की डिपॉजिट्स पर 8% जबकि एक साल से अधिक की डिपॉजिट्स पर 7.75% ब्याज देने का एलान किया था।

IDBI: 
इसी बीच IDBI ने 31 दिन से 1 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में 0.15% से 0.55% तक की कमी कर दी है। 6 महीने 1 दिन की डिपॉजिट्स पर ब्याज दर में बैंक ने चौथाई परसेंट की कमी है।

इससे पहले 2 जून को रेपो रेट में कटौती के बाद स्टेट बैंक के अलावा कई दूसरे सरकारी बैंकों ने भी बेस रेट में कटौती की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें