सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और सिंडिकेट बैंक ने भी कर्ज की दरों में 0.3 परसेंट तक की कटौती कर दी है।
सेंट्रल बैंक ने बेस रेट 0.3% घटाकर 9.95% सालाना कर दिया है,जबकि सिंडिकेट बैंक का कर्ज अब 0.25% कम होकर 10 % सालाना की दर से मिलेगा। इससे मौजूदा लोन ग्राहकों पर से EMI का बोझ भी कम होगा।
किस बैंक का लोन कितना सस्ता-
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 9.95% (-0.3%)
सिंडिकेट बैंक:10 % (-0.25% )
उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। दोनों बैंकों ने चुनिंदा टर्म डिपॉजिट स्कीम्स पर ब्याज में कमी कर दी है। नई दरें 8 जून से लागू होंगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 करोड़ रुपए कम की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर अब चौथाई परसेंट कम ब्याज मिलेगा। वहीं ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने 270 दिनों से लेकर 10 साल के एक करोड़ से नीचे की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब पहले के मुकाबले 0.25-0.5% कम ब्याज देने की घोषणा की है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें